Monday, August 24, 2026
Home Hollywood + जब ब्रैड पिट ने बचाई लड़की की जान

जब ब्रैड पिट ने बचाई लड़की की जान

0
194

मैड्रिड। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट उनकी ताजातरीन फिल्म ‘अलाइड’ की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़ के बीच से एक लड़की को बचाकर एक हीरो के रूप में सामने आए और खूब सराहना पाई।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के ला पामास में ब्रैड की फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। उसी दौरान एक लड़की भीड़ के बीच फंस गई, जिसे बचाने के लिए ब्रैड स्वयं आगे आए।

brad pitt 009
यह घटना उस वक्त घटी जब अचानक से सैकड़ों प्रशंसक ब्रैड से ऑटोग्राफ व सेल्फी लेने वहां उमड़ पड़े। ब्रैड ‘अलाइड’ में खुफिया अधिकारी मैक्स वैटन की भूमिका निभा रहे हैं।

स्पेन के समाचारपत्र ‘कनारिअस 7.ईएस’ की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के सुरक्षा बैरियर के बीच में आकर पिसने का खतरा बन गया था, लेकिन ब्रैड को छोड़कर किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। वह तुरंत हरकत में आए और लड़की को बचा लिया।

ब्रैड ने अपने सुरक्षा कर्मियों की मदद से लड़की को पकड़ लिया और वहां से उठा लिया।

-आईएएनए