Wednesday, September 23, 2026
Home Gossip/News कंगना रनौट के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे आदित्य पंचोली!

कंगना रनौट के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे आदित्य पंचोली!

0
240

मुम्बई। ​फिल्मकार हंसल मेहता की फिल्म सिमरन का प्रचार करने निकली अभिनेत्री कंगना रनौट फिल्म से ज्यादा अपने पुराने संबंधों को लाइमलाइट में ला रही हैं। हाल ही में इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौट ने किए खुलासे किए।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की बेबाक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लेकिन, कंगना रनौट की बेबाकी आदित्य पंचोली को पागलपन और झूठ का पुलिंदा लगती है।

कंगना रनौट के कथित पूर्व प्रेमी और फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कंगना रनौट पागल है। आपको उसका इंटरव्यू देखकर नहीं लगता कि कंगना रनौट पागल है। कीचड़ में पत्थर मारेंगे तो कीचड़ खुद पर ही गिरेगा।’

आगे आदित्य पंचोली ने कहा, ‘कंगना रनौट के झूठे आरोपों से मैं और मेरी पत्नी काफी परेशान हैं। हम उसके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे। दूसरों के बारे में तो पता नहीं, लेकिन, कंगना रनौट जो मेरे बारे में कह रही है, वो सब झूठ है, और उसको साबित करना होगा।’

बता दें कि कंगना रनौट अभिनीत फिल्म सिमरन 15 सितंबर 2017 को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म में कंगना रनौट एक बेबाक और बिंदास लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।