Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अचानक कंगना का मूड बदला, ऑस्‍कर नामांकित निर्देशक अधर में लटका

अचानक कंगना का मूड बदला, ऑस्‍कर नामांकित निर्देशक अधर में लटका

0
161

मुम्‍बई। जी हां, रंगून अभिनेत्री कंगना रनौट ने ऑस्‍कर नामांकित फिल्‍मकार माजिद मजीदी को अधर में छोड़ दिया है। दरअसल, कंगना फिल्‍मकार को उनकी आगामी फिल्‍म बियोंड द क्‍लाउड्स में काम करने के लिए मौखिक हामी भर चुकी थी और अचानक शूटिंग शुरू होने से पहले पैर पीछे खींच लिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंगना रनौट ईरानी फिल्‍म निर्देशक माजिद मजीदी के साथ बियोंड द क्‍लाउडस करने की तैयारी में थी। इस फिल्‍म की शूटिंग की डेट तक पक्‍की हो चुकी थी। अचानक कंगना रनौट ने महसूस किया कि फिल्‍म में जो किरदार वह करने जा रही हैं, वह उनको शूट नहीं करेगा।

असल में, इस फिल्‍म में कंगना रनौट को फिल्‍म के मुख्‍य किरदार की बहन का किरदार अदा करना था। सूत्रों के अनुसार फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर निभाने जा रहे हैं। कंगना रनौट के एकाएक पीछे हट जाने के बाद निर्देशक अब नये चेहरे की तलाश में हैं। भाई बहन के रिश्‍ते पर आधारित इस फिल्‍म की शूटिंग भारत में हो रही है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले विद्या बालन भी एक निर्देशक के साथ ऐसा कर चुकी हैं। दरअसल, विद्या बालन लेखिका और कवियित्री कमला दास के जीवन पर आधारित मलयालम फिल्म ‘आमी’ करने वाली थी। फिल्‍म की तैयारी जोर शोर से चल रही थी। अचानक, शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले विद्या बालन ने फिल्‍म निर्देशक कमल को फिल्‍म में काम न करने का संदेश भेज दिया।