Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News पर्दे पर अब तलवारबाजी भी करेंगी अभिनेत्री कंगना रनौट

पर्दे पर अब तलवारबाजी भी करेंगी अभिनेत्री कंगना रनौट

0
209

मुम्‍बई। जी हां, फिल्‍मकार केतन मेहता की लंबे समय से अटक रही फिल्‍म रानी लक्ष्‍मीबाई फाइनली फ्लोर पर आने वाली है और इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका कंगना रनौट निभाएंगी। फिलहाल कंगना रनौट हंसल मेहता की फिल्‍म सिमरन की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

Kangana Ranaut

सूत्रों का कहना है कि सिमरन की शूटिंग पूरी होने के बाद कंगना रनौट केतन मेहता की फिल्‍म के लिए तैयारी शुरू कर देंगी। रानी लक्ष्‍मीबाई के लिए कंगना रनौट तलवारबाजी और घुड़सवारी का विशेष प्रशिक्षण लेंगी। हालांकि, इस फिल्‍म के लिए विदेशी कलाकारों का चयन बाकी है।

केतन मेहता के करीबी सूत्रों के अनुसार फिल्‍म में युद्ध दृश्‍यों को अधिक बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक वीएफएक्‍स का भी जमकर इस्‍तेमाल किया जाएगा। फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरूआती महीनों में शुरू हो सकती है।

हालांकि, रानी लक्ष्‍मीबाई पर फिल्‍म बनाने का ख्‍वाब लंबे समय से सुष्‍मिता सेन देख रही हैं। लेकिन, अब लगता है कि इस किरदार को दर्शक कंगना रनौट के रूप में बड़े पर्दे पर देखेंगे।