Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जब केआरके पर जमकर बरसीं कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल

जब केआरके पर जमकर बरसीं कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल

0
298

मुम्बई। स्वयंभू फिल्म समीक्षक और देशद्रोही अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को एक फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की बहन ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लताड़ लगाई और पिटाई करने की धमकी तक दी।

दरअसल,​ बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी और विवादित फिल्म एक्टर केआरके पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौट के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं।

इस दौरान केआरके का आमना सामना ट्विटर पर मौजूद कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल से हो गया। रंगोली चंदेल ने केआरके के हर ट्वीट का जवाब बेबाक होकर दिया।

आरोप प्रत्यारोप के दौरान केआरके ने, ‘अगर कोई तुम को सच बताने की कोशिश कर रहा है, तो तुम उसको गाली देना शुरू कर दोगी रंगोली मैडम, जिसने आपके फेस पर ऐसिड फेंका उसको भी कुछ कहती।’ कहते हुए रंगोली चंदेल की दुखती रग पर हाथ रख दिया।

इसके जवाब में रंगोली चंदेल ने कहा, ‘मैंने इग्नोर किया तभी तो उसने फेंका, लेकिन, तेरी तो मैं धुलाई करूंगी, वो भी ऐसी कि तू याद रखेगा केआरके।’

रंगोली चंदेल ने दावा किया कि साल 2003 में कंगना रनौट चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित ​डीएवी कॉलेज में पढ़ती थी। यदि वो मुम्बई आई ही नहीं तो आदित्य पंचोली से कैसे मिली?।

असल में, इससे पहले केआरके ने दावा किया था कि कंगना रनौट साल 2003 में आदित्य पंचोली से मिली थी और इसके संर्दीा में उसके पास पांच गवाह हैं।