Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ऋतिक, कंगना के बीच कानूनी लड़ाई

ऋतिक, कंगना के बीच कानूनी लड़ाई

0
316

Hrithik Roshan

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जुबानी लड़ाई अब अदालती दायर में पहुंच चुकी है।

‘काईट्स’ की अभिनेता और अभिनेत्री ने आरोपों की बौछार करते हुए एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता ने पहले कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजते हुए मांग की थी कि कंगना मीडिया सम्मेलन कर माफी मांगें और दोनों के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर स्थिति साफ करें।

उधर, अभिनेत्री कंगना ने माफी मांगने की बात से इंकार करते हुए ऋतिक को एक नोटिस भेजकर अपना नोटिस वापस लेने या आपराधिक मामले का सामना करने की चेतावनी दी।

Kangana Ranaut

दरअसल, जनवरी महीने के दौरान कंगना रनौत ने एक साक्षात्‍कार के दौरान ऋतिक रोशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इसके बाद ऋतिक रौशन और कंगना रनौत के मतभेद खुलकर सामने आए और सोशल मीडिया पर दोनों के संबंधों को लेकर बातें शुरू होने लगी।

गौरतलब है कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच संबंध ‘काइट्स’ के दौरान बनें। हालांकि, ऋतिक रोशन का नाम बारबरा मोरी के साथ जोड़ा जा रहा था। इसके बाद कंगना और ऋतिक रोशन ने ‘क्रिश 3’ की। दोनों के बीच कथित तौर पर संबंध और अच्‍छे हुए।

उधर, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को 2014 में शादी के लिए प्रपोज किया था। और दोनों की कथित तौर पर सगाई तक हो चुकी है। हालांकि, इस मामले में कितना सत्‍य है, यह कहना मुश्‍किल है।

फिलहाल, दोनों के संबंध कोर्ट तक पहुंच चुके हैं।