Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News ‘कपूर एंड सन्स’ दिखाती शैतान का अक्स !

‘कपूर एंड सन्स’ दिखाती शैतान का अक्स !

0
262

मुंबई। ऐसा हम नहीं, बल्‍कि फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं माहिरा खान कह रही हैं।

जी हां। पाकिस्तान की अभिनेत्री महिरा खान ने बॉलीवुड फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म लोगों पर एक प्रभाव छोड़ जाती है और अपने अंदर बैठे शैतान का सामना करने पर मजबूर करती है।

Mahira Khan

माहिरा ने ट्वीट किया, “शो समाप्त होने के बाद भी आपके जहन में बनी रहती है ‘कपूर एंड सन्स’। यह आपको आपके अंदर बैठे शैतान का अक्स दिखाती है।”

करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। इस फिल्म में एक परिवार और उसमें रहनेवालों की आपसी दूरियों से जूझने की कहानी दर्शाई गई है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी हैं।

इस फिल्म में फवाद के अवाला ऋषि कपूर, रजत कपूर, रत्ना पाठक शाह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी हैं। (आईएएनएस)