Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News सनी देओल निर्देशित और करण देओल अभिनीत फिल्‍म की शूटिंग शुरू

सनी देओल निर्देशित और करण देओल अभिनीत फिल्‍म की शूटिंग शुरू

0
633

मुम्‍बई। जी हां, देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है। इंतजार की घड़ी खत्‍म, करण देओल की डेब्‍यु फिल्‍म पल पल दिल के पास की शूटिंग शुरू।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, जो फिल्‍म का निर्देशन कर रहे हैं, ने ट्विटर खाते पर करण देओल के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पल पल दिल के पास शुरू, करण देओल का सेट पर पहला दिन, पर्याप्त नहीं मिल सकता है… मेरा लड़का बड़े प्‍यार, एक्‍टर और जिंदगी के साथ बड़ा हुआ है।’

बता दें कि करण देओल अभिनीत फिल्‍म पल पल दिल के पास का निर्माण देओल परिवार का प्रोडक्‍शन हाउस जी स्‍टूडियो के साथ मिलकर कर रहा है। सनी देओल ने गदर एक प्रेम कथा के बाद अब जाकर किसी फिल्‍म के लिए जी स्‍टूडियो से हाथ मिलाया है। फिल्‍म को मनाली में शूट किया जाएगा, जिसकी तैयारियां सनी देओल लंबे समय से कर रहे हैं।