Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News करन जौहर सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त निर्माता निर्देशक!

करन जौहर सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त निर्माता निर्देशक!

0
214

मुंबई। फिल्‍म निर्माता निर्देशक करन जौहर बॉलीवुड के सबसे व्‍यस्‍त फिल्‍म निर्माताओं में से एक हैं, जिनकी एक फिल्‍म ख़त्‍म नहीं होती कि दूसरी शुरू हो जाती है।

धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स की प्रस्‍तुति बार बार देखो की शूटिंग खत्म हुई तो करन जौहर की ए दिल है मुश्‍किल की शूटिंग चल रही है। बार बार देखो के साथ ओके जानु की शूटिंग चल रही थी। बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया की शूटिंग भी चालू है और इत्‍तेफाक रीमेक समेत कई प्रोजेक्‍ट पाइप लाइन में है।

ख़बर है कि करन जौहर ब्रदर्स के बाद अक्षय कुमार के साथ एक अन्‍य फिल्‍म करने की सोच रहे हैं। दोनों के बीच प्रोजेक्‍ट को लेकर काफी लंबी चर्चाएं हो चुकी हैं। अक्षय कुमार और करन जौहर इस प्रोजेक्‍ट पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

karan johar 002

इतना ही नहीं, करन जौहर अर्जुन कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर एक अन्‍य फिल्‍म बना रहे हैं, जिसका नाम शिद्दत बताया जा रहा है।

ख़बर है कि इस फिल्‍म में करन जौहर माधुरी दीक्षित को एक महत्‍वपूर्ण भूमिका में उतारा चाहते हैं। हालांकि, करण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में माधुरी दीक्षित ने ‘घाघरा’ गाना किया था। दोनों में अच्‍छी दोस्‍ती भी है। ऐसे में माधुरी दीक्षित का नहीं कहना मुश्‍किल लगता है। मतलब, करन जौहर की फिल्‍म में माधुरी दीक्षित के दीदार बड़े पर्दे पर होने के पूरे पूरे चांस हैं।

अभी बस कहां, और भी सुनो, फिल्‍म निर्माता करन जौहर अपने ड्रीम प्रोजेक्‍ट कलंक को ऋतिक रोशन के साथ शुरू करना चाहते थे। मगर, ऋतिक रोशन ने फिल्‍म करने से मना कर दिया है। अब कलंक को करन जौहर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ पूरा करेंगे। अभी तो करन जौहर की शुद्धि भी अटकी हुई है।

सच में हैं ना, करन जौहर बॉलीवुड के सबसे व्‍यस्‍त फिल्‍म निर्माता निर्देशक।