Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News करण जौहर बोले ईद पर फिल्‍म रिलीज करूंगा लेकिन…

करण जौहर बोले ईद पर फिल्‍म रिलीज करूंगा लेकिन…

0
231

मुम्‍बई। जैसा कि आप जानते ही हैं कि पिछले कुछ समय से ईद पर केवल सलमान खान की फिल्‍में रिलीज होती हैं। अन्‍य फिल्‍म सितारे ईद पर जोखिम उठाने से डरते हैं, ऐसे में जब करण जौहर से पूछा गया तो करण जौहर ने भी दो टूक जवाब दे डाला।

बॉलीवुड के नामवर फिल्‍मकार करण जौहर ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह अपनी किसी भी फिल्‍म को ईद पर रिलीज नहीं करेंगे। और ईद के मौके पर उनके बैनर की कोई फिल्‍म तभी रिलीज होगी यदि फिल्‍म के साथ सलमान खान का कोई कनेक्‍शन होगा।

करण जौहर ने बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया के ट्रेलर रिलीज समारोह दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘नहीं। ईद रिलीज का स्वामित्व सलमान खान के पास है। यदि मैं और सलमान साथ काम करते हैं तब ही मैं अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करूंगा, अन्यथा नहीं।’

फिल्‍मकार ने आगे कहा, ‘हम यहां केवल फिल्में रिलीज करने के लिए नहीं हैं, बल्कि एक निर्माता के तौर पर होने चाहिये। एक निर्माता होने के तौर पर हमें कुछ चीजें अपने दिमाग में रखने की जरूरत है।’

गौरतलब है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है जबकि आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी मुख्‍य भूमिका में नजर आएगी। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और वितरण फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।

-आईएएनएस