Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News शिल्‍पा शेट्टी के बाद प्रेगा न्‍यूज का चेहरा बनेंगी करीना कपूर

शिल्‍पा शेट्टी के बाद प्रेगा न्‍यूज का चेहरा बनेंगी करीना कपूर

0
297

नई दिल्ली। सैफ अली खान की पत्‍नी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर मां बनने जा रही हैं। ख़बर है कि करीना कपूर ने हाल में प्रेंगनेंसी टेस्ट कार्ड ‘प्रेगा न्यूज’ के विज्ञापन के लिए करार किया है।

इस विज्ञापन को करीना कपूर से पहले शिल्‍पा शेट्टी कर रही थीं। हालांकि, प्रेगा न्‍यूज के कवर पर फोटो आज भी नेहा मारड़ा की है।

kareena kapoor 005

करीना कपूर ने एक बयान में कहा, ‘मैनकाइंड जैसी अग्रणी कंपनी का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव है। मुझे प्रेगा न्यूज परिवार की सदस्य बनने पर गर्व है, जो दशकों से लोगों की सेवा कर रही है।’

करीना कपूर ने कहा, ‘मैंने इसकी ब्रांड एम्बेसेडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह उत्कृष्ट गुणवत्ता और विश्वसनीयता देता है, जो कि प्रेगान्यूज के दो प्रमुख गुण हैं।’

गौरतलब है कि मैनकाइंड ने हाल में प्रेगा न्यूज के अगले संस्‍करण प्रेगा न्यूज एडवांस को लॉन्च किया है। यह टेस्ट 99 प्रतिशत सटीकता के साथ तीन मिनट के भीतर ही परिणाम दे देता है। -आईएएनएस