Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News प्रियंका चोपड़ा ने बनाया कमाई में रिकॉर्ड, फोर्ब्स की सूची में शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने बनाया कमाई में रिकॉर्ड, फोर्ब्स की सूची में शामिल

0
188

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में पहली भारतीय अभिनेत्री के तौर पर शामिल की गई हैं।

टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अभिनय की दुनिया में नई पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को सूची में आठवां स्थान मिला है और उनकी कमाई 1 करोड़ डॉलर आंकी गई है।

‘बाजीराव-मस्तानी’ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में फिल्म ‘बेवॉच’ से शुरूआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन भी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं।

priyanka chopra 0012

सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में अमेरिकी टीवी शो ‘मार्डन फैमिली’ की अभिनेत्री सोफिया वरगारा शीर्ष पर हैं। सोफिया पिछले पांच सालों से बाजी मारती आ रही हैं और उनकी कमाई 4.3 करोड़ डॉलर है।

टीवी शो ‘बिग बैंग थ्योरी’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री केली क्वोको 2.45 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अभिनेत्री मिंडी कालिंग 1.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा से पहले 2016 में सबसे दुनिया में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म अभिनेत्रियों में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 10वां स्थान पा चुकी हैं जबकि पहला स्थान हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को मिला था।

दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपनी अभिनय पारी अभिनेता विन डीजल के साथ फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से शुरू कर रही हैं। -आईएएनएस