Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सैफ के बाद करीना ने भी छोड़ी ‘बादशाहो’

सैफ के बाद करीना ने भी छोड़ी ‘बादशाहो’

0
274

मुंबई। भले ही फिल्‍म स्‍टार अजय देवगन अपनी अगली फिल्‍म ‘शिवाय’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। मगर, उनकी अगली फिल्‍म ‘बादशाहो’ के लिए अभिनेत्री नहीं मिल रही है।

जी हां, ख़बर है कि ‘की एंड का’ अभिनेत्री करीना कपूर ने जाने माने निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म ‘बादशाहो’ में काम करने से मना कर दिया है।

kareena kapoor

फिल्‍म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि करीना कपूर को फिल्‍म के लिए पहुंच की गई थी। उनको फिल्‍म का आइडिया भी पसंद आया। किंतु, डेट को लेकर बात जम न सकी। हालांकि, अभी तक अन्‍य किसी अभिनेत्री को फिल्‍म के लिए साइन नहीं किया गया है। प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म में काम करेंगी, यह केवल एक अफवाह है।

गौरतलब है कि करीना कपूर से पहले इस फिल्म में काम करने का प्रस्ताव उनके पति सैफ़ अली ख़ान भी ठुकरा चुके हैं। मिथुन लथूरिया ने सैफ अली ख़ान को को सहायक अभिनेता का किरदार ऑफर किया था। जो काफी सशक्‍त बताया जा रहा है। मगर, सैफ अली ख़ान ने करने से मना कर दिया।

फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका अजय देवगन निभा रहे हैं। फिल्‍म निर्माता निर्देशक चाहते हैं कि फिल्‍म की शूटिंग इस साल अक्‍टूबर तक पूरी हो जाए, क्‍योंकि प्रमोशन के लिए दो महीने चाहिए। दरअसल, इस फिल्‍म को जनवरी 2017 में रिलीज करने की योजना है।