मुम्बई। ‘की एंड का’ में अपने से कम उम्र के अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ बड़े रोमांस करते हुए नजर आने वाली करीना कपूर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आना चाहती हैं।
कुछ और मत सोचिए। बॉलीवुड में भाई बहन के रिश्तों पर भी फिल्में बनती हैं। जरूरी तो नहीं कि बड़े सितारे बड़ी स्क्रीन पर सिर्फ प्रेमी प्रेमिका बनें। इन दिनों हुमा कुरैशी और साकिब सलीम दोनों एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिनमें दोनों भाई बहन की भूमिका अदा कर रहे हैं।
ख़बर है कि करीना कपूर ने एक साक्षात्कार के दौरान रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, करीना कपूर हाथ आए एक मौके को गंवा चुकी हैं। जी हां, करीना कपूर को जोया अख्तर ने ‘दिल धड़कने दो’ के लिए संपर्क किया था। मगर, बात जमी नहीं, नतीजन, फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई।
अब देखते हैं कि करीना कपूर की यह तमन्ना कब पूरी होती है। करीना कपूर रणबीर कपूर की फिल्मी बहन तो है नहीं कि एक फिल्म में बहन भाई तो दूसरे में प्रेमी प्रेमिका। याद आई शाह रुख़ ख़ान ऐश्वर्या राय बच्चन की जोश, मोहब्बतें, देवदास।
वैसे भी आजकल बॉलीवुड में कुछ अलग करने की दौड़ शुरू है, हो सकता है जल्द कोई मौका मिले।