Saturday, April 18, 2026
Home Gossip/News करिश्‍मा कपूर को सही पटकथा का इंतजार

करिश्‍मा कपूर को सही पटकथा का इंतजार

0
290

मुंबई। एक फैशन शो में नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर ने अपने अभिनय कैरियर के बारे में खुलकर बातचीत करते हुए कहा कि मैं अभिनय के लिए तैयार हैं।

पर्दे पर आने के बारे में 42 वर्षीय अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर ने कहा, “मैं अभिनय के लिए तैयार हूं, लेकिन अभी नहीं। मैं घर और बच्चों के साथ व्यस्त हूं, लेकिन अगर मुझे सही स्क्रिप्ट मिले तो मैं खुद को तैयार कर सकती हूं।”

krishma kapoor judwa 2

गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने 2012 में विक्रम भट्ट की ‘डेंजरस इश्क’ के साथ फिल्मों में वापसी की थी।

मीडिया से बातचीत के दौरान करिश्‍मा कपूर ने स्‍वीकार कि बॉलीवुड का मशहूर कपूर खानदान करीना कपूर और सैफ अली खान के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

करिश्मा कपूर ने रोमांचित मूड में कहा, “मुझे लगता है कि हम सबके लिए अच्छी ख़बर आने वाली है। हम परिवार होने के नाते बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

फैशन के बारे में बात करते हुए करिश्‍मा कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि इस मामले में मैं पुराने जमाने की हूं। मुझे योग पसंद है।”

-आईएएनएस