Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News ‘बार बार देखो’ को देखने के लिए बेकरार कैट

‘बार बार देखो’ को देखने के लिए बेकरार कैट

0
244

मुंबई। ‘फैंटम’ की असफलता के बाद कैटरीना कैफ अपनी नई फिल्‍म बार बार देखो को लेकर काफी उत्‍सुक हैं। प्रेम संबंध के टूटने के बाद ‘बार बार देखो’ रिलीज होने वाली कैटरीना कैफ की पहली फिल्‍म होगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा कि उन्होंने अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है, ‘बार बार देखो’ उनमें से एक बेहतरीन फिल्म है।

Baar Baar Dekho

कैटरीना ने सोमवार को यहां फिल्म की शूटिंग खत्म होने की पार्टी के दौरान कहा, “यह मेरी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक है। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, यह उनमें से एक बेहतरीन फिल्म है और अब मैं इसे देखने का इंतजार कर रही हूं।”

Baar Baar Dekho 2

नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बार बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिका में हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित ‘बार बार देखो’ नौ सितंबर को रिलीज होगी।

गौरतलब है कि स्‍लाइस के नए विज्ञापन में कैटरीना कैफ को नया लुक दिया गया है। वहीं, कैटरीना कैफ अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ जग्‍गा जासूस की शूटिंग पूरी करेंगी, जो लंबे समय से अटकी हुई है। इसके कारण कैटरीना कैफ कांस में भी नजर नहीं आएंगी। आईएएनएस