Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की ‘जग्‍गा जासूस’ आगे खिसकी!

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की ‘जग्‍गा जासूस’ आगे खिसकी!

0
316

मुम्‍बई। यदि आप रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उतावले हैं तो आपको अब कुछ महीने और इंतजार करना होगा क्‍योंकि फिल्‍म जग्‍गा जासूस की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्‍म जग्‍गा जासूस जुलाई 2017 के पहले सप्‍ताह में रिलीज हो सकती है। हालांकि, यह भी फिल्‍म की फाइनल कॉपी मिलने पर निर्भर करता है, जो मई में आने की संभावना है।

दरअसल, फिल्‍म की फाइनल कॉपी आने के बाद फिल्‍म निर्माता फिल्‍म रिलीज करने से पहले प्रचार के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं। यदि फिल्‍म की फाइनल कॉपी मिलने में देरी होती है तो फिल्‍म जग्‍गा जासूस की रिलीज डेट आगे बढ़ने की संभावना है।

चर्चा है कि फिल्‍म जग्‍गा जासूस की रिलीज डेट को लेकर निर्माता निर्देशक और जग्‍गा जासूस की टीम के बीच विचार विमर्श जोर शोर से चल रहा है।

हालांकि, कुछ समय पहले फिल्‍म निर्देशक अनुराग बासु ने फिल्‍म जग्‍गा जासूस को 7 अप्रैल 2017 करने की बात कही थी। हालांकि, इस मामले में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

वैसे रणबीर कपूर फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी की अगली फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जो संजय दत्‍त के जीवन पर आधारित है।

Like करें  FilmiKafe का Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।