Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सलमान खान के जीजा श्री के साथ रोमांस करेंगी कैटरीना कैफ!

सलमान खान के जीजा श्री के साथ रोमांस करेंगी कैटरीना कैफ!

0
308

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि रणबीर कपूर से अलग होने के बाद कैटरीना कैफ एक बार फिर से बॉलीवुड में एक्‍टिव हो चुकी हैं। इस समय कैटरीना कैफ के पास बड़े बैनर ही नहीं बल्‍कि बड़े सितारे भी हैं।

चर्चा है कि  टाइगर जिंदा है में सलमान खान के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रही कैटरीना कैफ जल्‍द ही सलमान खान के जीजा श्री आयुष शर्मा के साथ ऑन स्‍क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी।

सूत्रों के अनुसार आयुष शर्मा करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म रात बाकी में अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं। हालांकि, पहले इस फिल्‍म के लिए फवाद खान को लॉक किया गया था।

इतना ही नहीं, फिल्‍म रात बाकी को सलमान खान का बैनर भी सहयोग करेगा और फिल्‍म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने की संभावना है। इस म्‍यूजिकल लव स्‍टोरी का निर्देशन आदित्‍य धर कर रहे हैं।

बता दें कि कैटरीना कैफ ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान में आमिर खान के साथ और आनंद एल राय निर्देशित फिल्‍म में शाह रुख खान के साथ नजर आएंगी।