Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह का देहांत

किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह का देहांत

0
277

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर के पिता ठाकुर सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक थी। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी।

kirron-kher-with-father

अनुपम ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए कहा, “किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह आज (मंगलवार) सुबह दुनिया से चल बसे। जीवन में जिन सर्वाधिक दयालु लोगों से मेरी मुलाकात हुई, वह उनमें से एक थे। हमें हमेशा उनकी कमी महसूस होगी।”

अनुपम खेर ने अपनी, किरण खेर और दिवंगत ससुर की फोटो भी साझा की।

anupam-kher-with-father-in-law

इस साल मई में अनुपम ने कहा था कि उन्हें किरण के पिता से मिलने में हमेशा बेहद खुशी होती है और तब बताया था कि वह 102 वर्ष के हैं। -आईएएनएस