Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News यमला पगला दीवाना फिर से में दिखेंगी कृति खरबंदा

यमला पगला दीवाना फिर से में दिखेंगी कृति खरबंदा

0
381

जल्‍द कृति खरबंदा के साथ शूटिंग होगा रोमांटिक नंबर

मुम्‍बई। देओल परिवार की सुपरहिट फिल्‍म सीरीज यमला पगला दीवाना की तीसरी कड़ी शूटिंग शुरू हो चुकी है। बॉबी देओल और धमेंद्र ने पिछले दिनों ही फिल्‍म यमला पगला दीवाना फिर से के सेट से फोटो शेयर करते हुए फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने की ख़बर दे दी थी।

उसके बाद सनी देओल ने भी यमला पगला दीवाना फिर से की शूटिंग ज्‍वॉइन कर ली थी। लेकिन, इस मामले में नया अपडेट यह है कि फिल्‍म के साथ अभिनेत्री के रूप में कृति खरबंदा भी जुड़ चुकी हैं। हाल ही में कीर्ति खरबंदा ने हैदराबाद में फिल्‍म शूटिंग स्‍थल पर पहुंचकर टीम के साथ मेल मिलाप किया था।

फिल्‍म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कृति खरबंदा ने फिल्‍म के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें कृति खरबंदा पास हो गईं है। कृति खरबंदा के साथ जल्‍द ही एक रोमांटिक नंबर शूट किया जाएगा।

बता दें कि कृति खरबंदा ने फिल्‍म राज रीबूट से बॉलीवुड में कदम रखा था और हाल ही में फिल्‍म गेस्‍ट इन लंदन में नजर आईं थी। इसके अलावा कृति खरबंदा शादी में जरूर आना फिल्‍म में नजर आएंगी।