Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News एजाज अहमद की अगली फिल्‍म ‘जाने भी दो यारो’ से प्रेरित

एजाज अहमद की अगली फिल्‍म ‘जाने भी दो यारो’ से प्रेरित

0
313

मुंबई। ‘हूज देयर’ के निर्देशक एजाज अहमद की अगली फिल्‍म कुंदन शाह की फिल्‍म ‘जाने भी दो यारो’ से प्रेरित होगी, जो इस साल रिलीज होने की संभावना है।

एजाज अहमद ने बातचीत के दौरान कहा, ‘निर्देशक कुंदन शाह ने ‘जाने भी दो यारो’ को बिना किसी चर्चित कलाकार को शामिल किए ही इसे सफल फिल्म बनाया। बड़े संस्थानों में उनके काम के संबंध में समझाया जाता है कि किस प्रकार उन्होंने हास्यप्रद दृश्यों का इस्तेमाल किए बिना इस फिल्म को बनाया।’

life-ki-aisi-taisi

निर्देशक एजाज अहमद ने कहा कि उनकी फिल्म ‘लाइफ की ऐसी तैसी’ भी इस फिल्म से प्रेरित है। बॉलीवुड में हास्यप्रद फिल्मों के वर्तमान चलन के बारे में बात करते हुए अहमद ने कहा कि एक फिल्म उसकी विषयवस्तु के कारण सफल होती है न कि सितारों के कारण।

अहमद ने कहा, ‘आज सारे बड़े सितारे हास्यप्रद फिल्में कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कम बजट वाली हास्यप्रद फिल्में सफल नहीं हो रहीं। मैं अपनी फिल्मों को अन्य हास्यप्रद फिल्मों में नहीं गिनता। मेरी आगामी फिल्म ‘लाइफ की ऐसी तैसी’ में नए चेहरे नजर आएंगे और यह इस साल रिलीज होगी।’ -आईएएनएस