Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News आयुष शर्मा की डेब्यु फिल्म लवरात्रि का नाम बदला

आयुष शर्मा की डेब्यु फिल्म लवरात्रि का नाम बदला

0
380

मुम्बई। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म लवरात्रि का नाम बदल दिया गया है। आयुष शर्मा और वरीणा हुसैन अभिनीत फिल्म लवरात्रि का नया नाम लवयात्री है।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म स्टार सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस चाहता है कि आगे चलकर कोई विवाद न हो, विशेषकर नाम को लेकर, इसलिए फिल्म का टाइटल पहले से ही बदलने का निर्णय लिया गया।

दरअसल, आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म लवयात्री गुजरात की पृष्ठभूमि पर रची गई है। फिल्म में नवरात्रि का त्यौहार तक देखने को मिलेगा। ऐसे में फिल्म का नाम लवरात्रि होने से विवाद होने की संभावनाएं बढ़ सकती थीं।