Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘लखनऊ सेंट्रल’ की शूटिंग अगले महीने से

‘लखनऊ सेंट्रल’ की शूटिंग अगले महीने से

0
227

मुम्‍बई। Rock On!! के बाद अभिनेता फरहान अख्‍तर एक और संगीतक फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल में मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में फरहान अख्‍तर के साथ दिलवाले अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी, जो आजकल राब्‍ता की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

Lucknow Central

संगीत आधारित फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल में फरहान अख्‍तर एक कैदी की भूमिका अदा करेंगे, जो जेल के भीतर अपने जोश और उत्‍साह को बनाए रखता है जबकि कृति सेनन एक गैर सरकारी समाज सेवी संगठन के कार्यकर्ता के रूप में नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। कृति सेनन राब्‍ता की शूटिंग समाप्‍त करने के बाद रंजीत तिवारी की पहली निर्देशित फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल की शूटिंग में व्‍यस्‍त हो जाएंगी, जिसका निर्माण निखिल अडवानी करने जा रहे हैं।