Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इंद्राणी से प्रेरित महिमा चौधरी का किरदार

इंद्राणी से प्रेरित महिमा चौधरी का किरदार

0
275

मुंबई। जल्‍द ही परदेस अभिनेत्री महिमा चौधरी आगामी द्विभाषी फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

महिमा चौधरी ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, ”डार्क चॉकलेट’ शीना बोरा की हत्या पर आधारित है और मैं शीना की मां की भूमिका में हूं। यह मेरी पहली बंगाली फिल्म है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।”

Dark Chocolate

महिमा चौधरी ने कहा, “जब मुझे फिल्म के किरदार का प्रस्ताव मिला, तो मुझे लगा कि यह अलग तरह का किरदार है। मुझे तैयारी के लिए दो-तीन महीने चाहिए लेकिन निर्देशक ने जोर देकर कहा कि दो-तीन दिनों में शूटिंग शुरू करनी है। हमने एक महीने के अंदर फिल्म की शूटिंग पूरी की।”

निर्देशक अग्निदेव चटर्जी का कहना है कि मामला अधिक पेचीदा है। इस फिल्म में रिया सेन, मुमताज सोरकार और राजेश शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने अगस्त 2015 में इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को बेटी शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

-आईएएनएस