Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के विवाह की तारीख़ पक्की

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के विवाह की तारीख़ पक्की

0
250

मुम्बई। इश्क मुश्क करने के बाद फाइनली अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने वैवाहिक जीवन का शुभारंभ करने जा रहे हैं। जी हां, यह फिल्मी युगल अगले महीने ईसाइयत वैवाहिक परंपरा के मुताबिक विवाह करेगा।

स्पॉटबॉयई डॉट कॉम के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले महीने की 19 तारीख़ 19 अप्रैल 2019 को वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।

इस शादी में कथित तौर पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के कुछ विशेष दोस्त मित्र शामिल होंगे।

सूत्रों का कहना है कि मेहमान सूची में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर और करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है।

हालांकि, अमर उजाला के साथ बातचीत करते हुए बोनी कपूर ने इस ख़बर को बेबुनियाद बताया है। दरअसल, पहले से ही बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते से नाखुश हैं।