Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News मलाइका अरोड़ा ने हटाया ‘ख़ान’ सरनेम !

मलाइका अरोड़ा ने हटाया ‘ख़ान’ सरनेम !

0
219

मुम्‍बई। बॉलीवुड में बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं, जिन्‍होंने शादी के बाद भी अपने पति के सरनेम का इस्‍तेमाल नहीं किया और बहुत सारी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्‍होंने अपने पूर्व नाम के पीछे पति सरनेम का इस्‍तेमाल किया।

मगर, अब ख़बर है कि मलाइका अरोड़ा ख़ान अपने नाम के पीछे से ख़ान हटाने जा रही हैं। उनको ‘ख़ान’ सरनेम पसंद नहीं है। दरअसल, कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज ख़ान ने संयुक्‍त बयान में एक दूसरे से अलग होने संबंधी ख़बरों के सही होने की पुष्‍टी की थी।

malaika arora 001
जब एक शो के दौरान होस्‍ट मलाइका अरोड़ा ख़ान का नाम लेने लगा तो मलाइका अरोड़ा ख़ान ने उसको केवल मलाइका अरोड़ा पुकारने के लिए हिदायत दी। इस बात से स्‍पष्‍ट हो जाता है कि मलाइका अरोड़ा अपने नाम के पीछे वाले ख़ान सरनेम से भी अलग होना चाहती हैं।

मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ अरबाज ख़ान से अलग रह रही हैं। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध बेहतर नहीं थे और दोनों के बीच सुलह करवाने संबंधी सलमान ख़ान के प्रयास भी असफल रहे।