Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News 1 साल में 1 फिल्‍म करेंगी मनीषा कोईराला

1 साल में 1 फिल्‍म करेंगी मनीषा कोईराला

0
299

मुंबई। ‘सौदाहर’, ‘खामोशी’, ‘दिल से.’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचानी बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला कैंसर से जंग लड़ने के बाद फिल्म ‘डियर माया’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। हालांकि, मनीषा कोईराला का कहना कि यह उनकी दूसरी पारी नहीं है।

नेपाल से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री मनीषा कोईराला को हाल में दिल्ली के चिड़ियाघर में फिल्म की शूटिंग करते देखा गया था।

manisha koirala

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर मनीषा ने कहा, “इस फिल्म की पटकथा दिलचस्प है। यह मेरी दूसरी पारी नहीं है। मैं हमेशा से यहां हूं और हां, मैं एक साल में एक ही फिल्म करूंगी।”

मनीषा ने विंटर/ फेस्टिवल (एलएफडब्लू) में शुक्रवार को 2016 के संस्करण में लक्मे फैशन वीक के रैंप पर जलवे बिखेरे।

मनीषा कोईराला का मानना है कि बॉलीवुड के फैशन में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, “फैशन का स्तर 10 गुना बढ़ गया है। मैं फैशन की ज्यादा परवाह नहीं करती, लेकिन आजकल हर कोई फैशन में है।”

-आईएएनएस