Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News एशिया पैसिफिक स्‍क्रीन अवार्ड्स में नामित हुए मनोज बाजपेयी

एशिया पैसिफिक स्‍क्रीन अवार्ड्स में नामित हुए मनोज बाजपेयी

0
250

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी 10वें एशिया पैसिफिक स्‍क्रीन अवार्ड्स में नामित हो चुके हैं। इस बात की जानकारी फिल्‍मकार हंसल मेहता ने दी।

जी हां। अलीगढ़ फिल्‍म निर्देशक हंसल मेहता ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अभिनेता मनोज बाजपेयी फिल्‍म अलीगढ़ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए 10वें एशिया पैसिफिक स्‍क्रीन अवार्ड्स में नामित हो चुके हैं।’

 

Manoj bajpayee

जानकारी के अनुसार 10वां एशिया पैसिफिक स्‍क्रीन अवार्ड्स ब्रिसबेन में 24 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

गौरतलब है कि हंसल मेहता इनदिनों अपनी अगली फिल्‍म सिमरन की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इसमें कंगना रनौट नजर आएंगी।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।