Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News दशहरे पर रिलीज होगा मिलाप झवेरी की ‘राख’ का पहला लुक

दशहरे पर रिलीज होगा मिलाप झवेरी की ‘राख’ का पहला लुक

0
230

मुंबई। लेखक-निर्देशक मिलाप झवेरी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘राख’ का पहला लुक दशहरे पर जारी किया जाएगा। झवेरी ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अपने ट्वीट में झवेरी ने कहा, “इस बात की घोषणा कर काफी खुशी हो रही है कि ‘ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू’ प्रस्तुत फिल्म ‘राख’ का पहला लुक 11 अक्टूबर को दशहरे पर जारी होगा।”

raakh-movie

इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, वीर दास, शाद रंधावा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो पहली बार साथ काम कर रहे हैं और इस फिल्म में सभी कलाकार कथित तौर पर नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

झवेरी ने इस फिल्म के लिए अपने सह-निर्माताओं- संदीप केवलानी, वर्धमान चोक्सी और प्राची थडहानी का शुक्रिया अदा किया।

फिल्‍मकार ने कहा, “मैं ‘राख’ के प्रस्तोता ‘ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू’ और सह-निर्माताओं- प्राची, संदीप और वर्धमान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।” -आईएएनएस