Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘मोहनजोदड़ो’ ने रिलीज से पहले ही कमाए 60 करोड़

‘मोहनजोदड़ो’ ने रिलीज से पहले ही कमाए 60 करोड़

0
351

मुंबई। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की टीम बेहद खुश है क्योंकि फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही अपने उपग्रह, संगीत और अन्य अधिकारों के जरिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म की टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “वे अपने निवेश के काफी बड़े हिस्से की कमाई कर चुके हैं।”

mohenjo daro

सूत्र के मुताबिक, प्रचार और विज्ञापन लागत मिलाकर फिल्म का कुल खर्च 115 करोड़ रुपये रहा है। निर्माता बेहद खुश हैं कि वे पहले ही उपग्रह अधिकार बेचकर 45 करोड़ रुपये और संगीत और अन्य अधिकार बेचकर बाकी 15 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

सूत्र ने कहा, “इसका मतलब यह है कि निर्माताओं को फिल्म की लागत वसूलने के लिए भारत में केवल 45 करोड़ रुपये और विदेशों से 15 करोड़ रुपये ही और कमाने की जरूरत है।”

ऋतिक भी इसे लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं खुश हूं कि फिल्म अपने निवेश के काफी बड़े हिस्से की कमाई कर चुकी है और अब थियेटरों की कमाई से हमें केवल बाकी कमाई करने की ही जरूरत है।”

फिल्म 12 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। -आईएएनएस