Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मुन्ना माइकल अभिनेत्री निधि​ अग्रवाल ने साइन की कृअर्ज एंटरटेनमेंट की अगली...

मुन्ना माइकल अभिनेत्री निधि​ अग्रवाल ने साइन की कृअर्ज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म!

0
526

मुम्बई। चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ मुन्ना माइकल से बॉलीवुड डेब्यु करने वाली बैंगलुरू गर्ल निधि अग्रवाल ने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है।

Niddhi Agerwal’s Twitter

फिल्म मुन्ना माइकल में निधि अग्रवाल की कातिलाना अदाएं देखने के बाद जो सिनेमा प्रेमी निधि अग्रवाल के दीवाने हो गए हैं, उनके लिए यह अच्छी ख़बर है।

जानकारी के अनुसार निधि अग्रवाल बॉलीवुड के तेजी से उभर रहे बैनर कृअर्ज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म में लीड भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

इस बारे में अभिनेत्री निधि अग्रवाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि निधि अग्रवाल और कृअर्ज एंटरटेनमेंट के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर बात चल रही है, जो जल्द ही सकारात्मक बिंदू पर खत्म होगी।

बता दें कि रुस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा की सफलता के बाद कृअर्ज एंटरटेनमेंट एक साथ कई प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है, जिसमें फन्ने खान, केदारनाथ, परी जैसी फिल्में शामिल हैं।