Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News क्‍या नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने ठुकरा दी सलमान खान की फिल्‍म?

क्‍या नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने ठुकरा दी सलमान खान की फिल्‍म?

0
313

मुम्‍बई। जी हां, फिल्‍म किक और बजरंगी भाईजान में सुपर स्‍टार सलमान खान के साथ काम कर चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने दबंग अभिनेता की आगामी बिग बजट फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया।

दरअसल, रईस अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी को टाइगर जिंदा है, जो एक था टाइगर का सीक्‍वल है, के लिए अप्रोच किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि मुन्‍ना माइकल की शूटिंग में व्‍यस्‍त अभिनेता के पास पहले से दो प्रोजेक्‍ट हैं, जिनको पूरा करना अभिनेता की प्राथमिकता है। ऐसे में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी सलमान खान अभिनीत फिल्‍म टाइगर जिंदा है करने की स्‍थिति में नहीं हैं।

उधर, डेक्‍कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अली अबास जफर ने कहा, ‘नवाजुद्दीन मेरा पुराना दोस्‍त है। मैंने उसके साथ बैठक रखी थी। लेकिन, फिल्‍म के संबंध में कुछ भी तय नहीं हो पाया।’

रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍मकार अली अबास जफर इस सप्‍ताह एक बार फिर से नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ बैठक करने वाले हैं। जल्‍द ही फिल्‍म मंटो की शूटिंग शुरू करने जा रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फिल्‍मकार जफर में यदि बात बन जाती है तो सलमान नवाज की हैट्रिक पक्‍की।