Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म मुन्‍ना माइकल में ऐसा होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक!

फिल्‍म मुन्‍ना माइकल में ऐसा होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक!

0
228

मुम्‍बई। अपने गांव में कुछ मामले सुलझाने के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी काम पर लौट आएं हैं। हालांकि, उनका रामलीला में अभिनय करने का सपना अधूरा रह गया, जो अगले साल पूरा होने की संभावना है।

nawazuddin-siddiqui-003

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर खाते से एक फोटो साझा किया है, जो काफी स्‍टाइलिश है। अभिनेता ने लिखा है कि काम पर वापस आ गया।

ख़बर है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी टाइगर श्रॉफ के साथ मुन्‍ना माइकल की शूटिंग कर रहे हैं। और नवाजुद्दीन सिद्दिकी इस स्‍टाइलिश लुक में नजर आएंगे।

nidhi-agerwal
फिल्‍म मुन्‍ना माइकल में टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अलावा बॉलीवुड की नई सनसनी निधि अग्रवाल हैं, जो इस फिल्‍म जगत में कदम रखेंगी। फिल्‍म का निर्देशन सब्‍बीर खान कर रहे हैं।