फिल्म ’83 के लिए एक गेंद पर हुई निशांत दहिया की सलेक्शन

0
238

मुम्बई, अनिल बेदाग। केदारनाथ में दमदार भूमिका निभाने वाले युवा अभिनेता निशांत दहिया को कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 में प्रवेश मिल गया। सुनने में आया है कि इस प्रतिभावान अभिनेता को केवल एक गेंद के दम पर फिल्म 83 में एंट्री मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशांत दहिया मशहूर हरफनमौला क्रिकेटर रोजर ​बिन्नी का किरदार निभाने वाले हैं। इस किरदार के लिए निशांत दहिया बलविंदर सिंह संधु का आभार मानते हैं, जिन्होंने सिर्फ एक ही गेंद पर रोजर बिन्नी के किरदार के लिए उनका सलेक्शन कर लिया।

निशांत दहिया के अनुसार किरदार के साथ न्याय करने के लिए हस्तियों की बारीकियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी और इसको हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।