Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News बार बार देखो पर नित्‍या मेहरा की प्रतिक्रिया

बार बार देखो पर नित्‍या मेहरा की प्रतिक्रिया

0
207

मुंबई। फिल्म ‘बार बार देखो’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहीं निर्देशक नित्या मेहरा ने बताया कि फिल्म जटिल होने के साथ-साथ आसान भी है। यह खूबसूरत प्यार की कहानी पर आधारित है। ‘बार बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैटरीना कैफ उर्फ दीया के प्रेमी जय का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में काफी उतार-चढ़ाव हैं।

Baar Baar Dekho

फिल्म के ट्रेलर के अनावरण पर नित्या मेहरा ने कहा, “यह जटिल है लेकिन इसमें सबसे अधिक उत्साहजनक बात है कि यह काफी आसान है, नहीं तो यह उबाऊ होती। लेकिन यह दिलचस्पी से भरपूर है, यह बहुत सुलझी हुई कहानी है।”

उन्होंने बताया, “यह प्यार और जिंदगी की खूबसूरत कहानी है। यह साधारण, प्यारी और समझ वाली फिल्म है। यह साधारण तौर पर जिंदगी के छोटे-छोटे पलों पर आधारित है और अगर आप इस पर ध्यान केंद्रित नहीं करते तो आपका जीवन समाप्त हो जाएगा और कुछ भी नहीं बचेगा।”

‘बार बार देखो’ करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मिलकर बनाई है।

-आईएएनएस