Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News आलिया भट्ट के अंगरक्षक ने की ऐसी हरकत, मां ने जॉब से...

आलिया भट्ट के अंगरक्षक ने की ऐसी हरकत, मां ने जॉब से निकाला

0
295

मुम्‍बई। हाल ही में बॉलीवुड क्‍यूट गर्ल आलिया भट्ट को अपने अंगरक्षक के कारण एक भयभीत और सुकून रहित स्‍थिति का सामना करना पड़ा। इस बात की ख़बर लगते ही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अंगरक्षक को जॉब से निकाल दिया।

Spotboye.com के अनुसार आलिया भट्ट अपने कथित प्रेमी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के बांद्रा स्‍थित घर पर थीं। रात के करीबन 3 बजे के आस पास आलिया भट्ट को अपने घर के लिए निकलना था। इसके लिए आलिया भट्ट ने अपने अंगरक्षक को फोन किया।

रिपोर्ट में किए दावे मुताबिक आलिया भट्ट ने अपने अंगरक्षक को काफी कॉल्‍स किए। लेकिन, अंगरक्षक ने किसी भी कॉल को जवाब नहीं दिया। अंत: अंगरक्षक ने आलिया भट्ट का कॉल रिसीव किया और आलिया भट्ट को घर तक छोड़ने गया।

लेकिन, अंगरक्षक ऐसी हालत में आलिया भट्ट को घर छोड़ने गया कि अभिनेत्री को घर पहुंचने तक भयभीत स्‍थिति का सामना करना पड़ा क्‍योंकि अंगरक्षक नशे की हालत में था, ऐसे में आलिया भट्ट को डर था कि कहीं अंगरक्षक उसके साथ कुछ गलत व्‍यवहार न कर दे।

इस बारे में घर पहुंचकर आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान को बताया और अगली सुबह सोनी राजदान ने अंगरक्षक को जॉब से फायर कर दिया।