Friday, September 18, 2026
Home Latest News दीवानों के लिए हाफ गर्लफ्रेंड का ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’

दीवानों के लिए हाफ गर्लफ्रेंड का ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’

0
440

मुम्‍बई। फिल्‍मकार मोहित सूरी निर्देशित फिल्‍म हाफ गर्लफ्रेंड का नया गाना ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’ पूरी तरह दीवानों को समर्पित गाना है।

इससे पहले हाफ गर्लफ्रेंड का बारिश रोमांटिक गीतों के दीवानों को बेहतरीन अनुभव करवा चुका है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि गलियां और तेरे संग यारा जैसे गीत रच चुके मनोज मुंताशिर की कलम, अरिजीत सिंह की आवाज और मिथुन का संगीत ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’ को खूबसूरत रोमांटिक गाना बनाने में सफल रहा है। इस गाने में शाशा तिरुपति ने अरिजीत का साथ दिया है।

इस गाने का वीडियो फिल्‍मांकन भी बेहद खूबसूरत तरीके से किया गया है। हाफ गर्लफ्रेंड कलाकार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर रियल लाइफ लवर की तरह नजर आ रहे हैं।

सुनिये और देखिये, अंत अपनी राय जरूर शेयर करेंगे।

चलते चलते…
अंग्रेजी लेखक चेतन भगत के उपन्‍यास हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित इस फिल्‍म, जो 19 मई 2017 को रिलीज होगी, का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।