Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News शूटिंग के दौरान ओम पुरी हुए घायल

शूटिंग के दौरान ओम पुरी हुए घायल

0
246

मुंबई। पाकिस्‍तानी फिल्म एक्‍टर इन लॉ की शूटिंग के दौरान अनुभवी अभिनेता ओम पुरी की कोहनी में चोट लग गई, जिसके बाद उनका ऑपरेशन कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार भोपाल में फिल्‍म की शूटिंग के दौरान भागते हुए ओम पुरी का पैर फिसल गया, जिसके कारण उनकी कोहनी में चोट लग गई। इसके बाद उनका छोटा-सा ऑपरेशन कराना पड़ा। ओम पुरी 10 दिनों में ठीक हो जाएंगे।

om puri 001
सूत्रों के अनुसार फिल्‍म का निर्देशन नबील कर रहे हैं जबकि फिल्‍म का निर्माण फिजा अली मिर्जा कर रहे हैं। फिल्‍म भारत पाकिस्तान और लंदन आधारित है। इसमें दो दोस्‍तों की दास्‍तां को बयान किया जाएगा, जिसमें एक पाकिस्‍तानी है तो एक हिन्‍दुस्‍तानी।

पाकिस्‍तानी अदाकारा महविश हयात मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी और फिल्‍म अगली ईद उल जुहा पर रिलीज हो सकती है।