Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News Omg! अक्षय कुमार ने वायरल करवा दी केशव-जया की वेडिंग फोटो

Omg! अक्षय कुमार ने वायरल करवा दी केशव-जया की वेडिंग फोटो

0
284

मुम्‍बई। जी हां, फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 की सफलता का स्‍वाद चख रहे अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर खाते पर केशव और जया के विवाह की एक तस्‍वीर को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते फोटो वायरल हो गई।

इस तस्‍वीर में केशव और जया दोनों पुराने जमाने के शादीशुदा जोड़े के रूप में नजर आ रहे हैं। केशव के गले में नोटों का हार पहनना हुआ है जबकि जया शादी वाले पहनावे में खूबसूरत लग रही हैं।

दरअसल, केशव और जया फिल्‍म टॉयलेट एक प्रेम कथा के दो किरदार हैं, जो अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर द्वारा निभाये जा रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्‍म 2 जून 2017 को बॉक्‍स ऑफिस पर आने और दर्शकों की कसौटी पर खुद को अजमाने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 ने अब तक 97 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है और उम्‍मीद है कि बुधवार को फिल्‍म घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।