Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News Omg! फिल्‍म शोले के इस सीन को शूट करने में लगे तीन...

Omg! फिल्‍म शोले के इस सीन को शूट करने में लगे तीन साल

0
303

मुम्‍बई। मानो या ना मानो। लेकिन, इस बात का खुलासा फिल्‍म शोले के अभिनेता और बॉलीवुड मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने खुद किया है।

दरअसल, गुरूवार को अमिताभ बच्‍चन शोले फिल्‍म निर्देशक रमेश सिप्‍पी के नये उद्यम रमेश सिप्‍पी एकादमी ऑफ सिनेमा एंड एंटरटेनमेंट के लॉन्‍च समारोह में उपस्‍थित हुए थे।

इस मौके पर अमिताभ बच्‍चन ने रमेश सिप्‍पी के काम के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए शोले फिल्‍म के एक सीन को याद किया, जो अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन के बीच फिल्‍माया गया था।

शोले में अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन का सीन

इस सीन में जया बच्‍चन कोरिडोर में लैंप ऑफ करने आती हैं और अमिताभ बच्‍चन घर के बाहर बैठकर माउथ ऑर्गन बजा रहे होते हैं।

अमिताभ बच्‍चन के कहने अनुसार, इस सीन को शूट करने में तीन साल लंबा समय लगा क्‍योंकि रमेश सिप्‍पी सीन के हालातों के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे।

इस सीन को शूट करने के लिए एक विशेष रोशनी की जरूरत थी और डीपीओ श्रीमान दिवेचा इसको शाम के समय शूट करना चाहते थे। ऐसे में एक सही शॉट लेने के लिए हमको तीन साल लंबा इंतजार करना पड़ा।

Like करें  FilmiKafe का Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।