Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News Once Again! जरीन ख़ान और विक्रम भट्ट एक साथ

Once Again! जरीन ख़ान और विक्रम भट्ट एक साथ

0
241

मुम्‍बई। जी हां। हेट स्टोरी 3 में अहम किरदार निभा चुकी जरीन ख़ान एक बार फिर विक्रम भट्ट के साथ काम करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार फिल्मकार विक्रम भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म ‘1921’ में अभिनेत्री जरीन खान को लिया है।

Zareen Khan 005

विक्रम भट्ट ने मीडिया वार्ता के दौरान कहा, ‘हमने जरीन खान को फिल्म में लिया है, जिन्होंने ‘हेट स्टोरी 3′ की गरिमा बढ़ाई थी।’

आगे भट्ट कहते हैं कि फिल्म संगीत के छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। जरीन ख़ान इसमें मुख्य किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होगी। हालांकि, फिल्‍म के मुख्‍य अभिनेता किरदार के लिए तलाश जारी है।

वहीं, अभिनेत्री जरीन ख़ान ने कहा, “अपने सबसे पसंदीदा निर्देशकों में से एक विक्रम भट्ट के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है। यह काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।”

-आईएएनएस