Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News Confirmed! इसी साल रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की पद्मावती

Confirmed! इसी साल रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की पद्मावती

0
204

मुम्‍बई। फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली की अगली निर्देशित फिल्‍म पद्मावती, जो रानी पद्मिनी के जीवन से प्रेरित है, 17 नवंबर 2017 को रिलीज होगी। इस बात की पुष्‍टि फिल्‍म निर्माता की ओर से कर दी गई है।

इससे पहले ख़बर आ रही थी कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्‍म पद्मावती की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है क्‍योंकि फिल्‍म की शूटिंग पूर्व तयशुदा समयक्रम के अनुसार आगे नहीं बढ़ पा रही है।

इस ख़बर का खंडन करते हुए वायकॉम18 मोशन पिक्‍चर्स के पदाधिकारी ने कहा, ‘फिल्‍म पद्मावती 17 नवंबर 2017 को रिलीज होगी। फिल्‍म कलाकार पूरे दिल से फिल्‍म को पूरा करने में लगे हुए हैं। यह एक बेहतरीन फिल्‍म होगी।’

गौरतलब है कि इससे पहले वायकॉम18 मोशन पिक्‍चर्स और संजय लीला भंसाली के बैनर एसएलबी फिल्‍म्‍स ने मिलकर फिल्‍म गब्‍बर इज बैक और मैरी कॉम का निर्माण किया था।

हाल ही में फिल्‍म पद्मावती के सेट, जो कोल्‍हापुर महाराष्‍ट्र में था, पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था और सेट पर आग लगने के कारण कॉस्‍ट्यूम और ज्‍वैलरी का काफी नुकसान हुआ था। हालांकि, इस हमले में किसी की जान नहीं गई।