Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News परेश रावल का बेटा निर्देशन में उतरा

परेश रावल का बेटा निर्देशन में उतरा

0
412

मुंबई। अभिनेता परेश रावल का बेटा अनिरुद्ध बॉलीवुड में कदम रख चुका है। मगर, अनिरुद्ध पर्दे के पीछे रहकर कार्य कर रहे हैं। जी हां, आज कल अनिरुद्ध सलमान ख़ान की फिल्‍म ‘सुलतान’ में सहायक निर्देशन की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं।

आर बाल्‍की की फिल्‍म ‘की एंड का’ में नजर आने वाली अभिनेत्री और अनिरुद्ध की मां स्‍वरूप संपत ने कहा कि अनिरुद्ध इस समय नसीरुद्दीन शाह की निगरानी में अभिनय की बारीकियों को सीख रहे हैं। और साथ ही, सलमान खान अभिनीत फिल्‍म ‘सुल्तान’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं।

अभिनेत्री स्वरुप संपत अपने बेटे की अच्छी शुरुआत से खुश हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक परेश रावल की तरफ से किस तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई।