Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News जब ड्रेस पर उठी उंगलियां तो सोनम कपूर ने दिया मुंह तोड़...

जब ड्रेस पर उठी उंगलियां तो सोनम कपूर ने दिया मुंह तोड़ जवाब

0
339

मुम्‍बई। अनिल कपूर की बेटी और नीरजा अभिनेत्री सोनम कपूर, जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, ने बोल्‍ड ड्रेस को लेकर उठ रही उंगलियों पर प्रतिक्रिया देते हुए आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर एक एवेंट में शामिल हुईं थी। इस दौरान सोनम कपूर ने काले रंग का जंपसूट पहना हुआ था। कुछ फोटोग्राफर्स ने सोनम कपूर को साइड से अपने कैमरे में कैद किया, जहां से सोनम कपूर के वक्षों को देखा जा सकता था।

इसके बाद फोटो वायरल हुई, जिसको लेकर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी और कुछ मीडिया हाउस ने तो यहां तक लिख दिया कि सोनम कपूर पहनावे के साथ सहज नहीं थी।

इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं अपने कपड़ों में सहज थी। मैंने बहुत सारी बातें की, लेकिन, आप तो बस इस रिपोर्ट को देखो।’

एक अन्‍य ट्विट में सोनम कपूर ने कहा, ‘सेक्सिस्ट बकवास है। फोटोग्राफर इन तस्‍वीरों को लेने के लिए अपने रास्‍ते से भटके। और खुलकर कहती हूं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे अपने शरीर पर गर्व है।’