Tuesday, April 21, 2026
Home Gossip/News सोनू निगम के अजान ट्विट पर आया पूजा भट्ट का ट्विट

सोनू निगम के अजान ट्विट पर आया पूजा भट्ट का ट्विट

0
308

मुम्‍बई। पार्श्‍व गायक सोनू निगम के ट्विट, जो अजान के संबंध में था, के बाद से इस मामले में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अपने बेबाक स्‍वभाव के लिए जानी जाती फिल्‍मकार पूजा भट्ट ने एक ट्विट में कहा, ‘मैं बांद्रा की संकरी शांत गली में हर सुबह चर्च की घंटियों और अजान की आवाज से उठती हूं। मैं अगरबत्‍ती करती हूं और भारत के स्‍वभाव को सलाम ठोकती हूं।’

गौर तलब है कि इससे पहले सोनू निगम ने मजिस्‍द से लाउड स्‍पीकर द्वारा बाहर सुनाई जाने वाली अजान पर सवाल उठाया था, जो कथित तौर पर उनकी नींद में खलल डालती है।

हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनू निगम को काफी बातों का सामना भी करना पड़ा। कुछ लोगों का कहना है कि यदि सोनू निगम को शोर शराबा पसंद नहीं है तो खुद रातों को माता के जागरण क्‍यों करते हैं?