Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News डेटिंग को लेकर पूजा भट्ट का मुंह तोड़ जवाब

डेटिंग को लेकर पूजा भट्ट का मुंह तोड़ जवाब

0
491

Pooja bhatt with asif azim

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री, फिल्‍म निर्माता और निर्देशक पूजा भट्ट ने मॉडल आसिफ अजीम के साथ डेटिंग को लेकर चल रही अफवाहों का मुंह तोड़ जवाब दिया है।

‘कैबरे’ निर्माता पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक समाचार पत्र की ख़बर को रखते हुए लिखा, ‘सच्‍ची मुम्‍बई मिरर ? हा हा, आप स्‍क्रीन प्‍ले लेखन में अपना हाथ क्‍यों नहीं अजमाते ? किसी भी मामले में, एक उम्रदाज महिला की युवा व्‍यक्‍ति से यौन संबंध स्‍थापित करने की इच्‍छा सम्‍मान को बढ़ाने के लिए शुक्रिया। यह एक हस्‍ती होने की कीमत है।

दरअसल, समाचार पत्र में ख़बर थी कि पूजा भट्ट ख़बरों में रहने का अच्‍छा तरीका जानती हैं। और एक बंग्‍लादेशी मॉडल आसिफ अजीम के साथ डेट कर रही हैं। दरअसल, इस मॉडल को पिछले दिनों एक रियलिटी शो में देखा गया था। और इससे पहले आसिफ अजीम कैंडिस पिंटो को डेट कर चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अलीबाग में पूजा भट्ट ने आसिफ अजीम के जन्‍मदिवस पर पार्टी का आयोजन किया था। उन्‍हीं तथ्‍यों को आधार बनाकर ख़बर को लिखा गया। मगर, पूजा भट्ट ने अपनी तरफ से इस रिश्‍ते को सिरे से खारिज कर दिया।