Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News Omg! यह शख्‍स पूजा भट्ट का एजेंट बनकर मार रहा है ठगी

Omg! यह शख्‍स पूजा भट्ट का एजेंट बनकर मार रहा है ठगी

0
437

मुम्‍बई। जी हां, 1990 के दशक की सिने सनसनी पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर खाते से एक व्‍यक्‍ति का नाम सार्वजनिक किया है, जो पूजा भट्ट के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने में लगा हुआ है।

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, ‘भयभीत हूं कि प्रशांत मगलेवर, सॉलिट्यूड लाइफस्‍टाइल इंस नामक व्‍यक्‍ति मेरा एजेंट बनकर लोगों से मेरे नाम पर पैसे ऐंठ रहा है।’

आगे अभिनेत्री ने कहा, ‘यह बेहद ख़तरनाक चलन है। इस जालसाजी के मामले में प्रशांत मगलेवर के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की जरूरत है।’

अभिनेत्री ने सवालिया ट्वीट में कहा, ‘एक व्‍यक्‍ति किसी नामचीन इवेंट कंपनी में जाता है, और मेरे नाम पर पैसे लेता है, वहां कोई उससे उसकी पहचान या मेरे द्वारा हस्‍ताक्षर किए बिल भी नहीं पूछा?’

पूजा भट्ट ने अंत में कहा, ‘इस जालसाजी को लेकर मैं प्रशांत मगलेवर, सॉलिट्यूड लाइफस्‍टाइल इंस के खिलाफ मुम्‍बई और दिल्‍ली में शिकायत दर्ज करवाने जा रही हूं।’