Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News वरुण धवन के साथ विज्ञापन में नजर आएंगी पूजा हेगड़े

वरुण धवन के साथ विज्ञापन में नजर आएंगी पूजा हेगड़े

0
352

मुम्‍बई। यंग स्‍टार वरुण धवन और न्‍यू कमर पूजा हेगड़े एक साथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। मोहनजो दड़ो से ऋतिक रोशन के साथ डेब्‍यु करने वाली पूजा हेगड़े वरुण धवन के साथ एक विज्ञापन में पेय पदार्थ को प्रमोट करती हुई नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार यह विज्ञापन जल्‍द ही टेलीविजन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इस विज्ञापन को ऑनलाइन मंच पर पिछले सप्‍ताह ही रिलीज कर दिया गया था।

कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी चाहती थी कि उनके उत्‍पाद को प्रमोट करने के लिए चुलबुली और एक फ्रेश पेयर चाहिये थी। इसलिए वरुण धवन और पूजा हेगड़े को इसके लिए साइन किया गया है।