Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News प्रभुदेवा के निर्देशन में काम करेंगे अभिषेक!

प्रभुदेवा के निर्देशन में काम करेंगे अभिषेक!

0
177

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिने हस्‍ती जाने माने कोरियोग्राफर और फिल्‍म निर्देशक प्रभुदेवा बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन के साथ काम करने जा रहे हैं।

ख़बर के अनुसार निर्देशक प्रभुदेवा ‘लेफ्टी’ नामक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन मुख्‍य भूमिका अदा करेंगे।

Abhishek Bachchan 003

इतना ही नहीं, इस कॉमेडी फिल्‍म का निर्माण भी अभिषेक बच्‍चन और प्रभुदेवा मिलकर करने जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू हो सकती है। हालांकि, फिलहाल प्रभुदेवा अपनी होम प्रोडक्शन फिल्‍म अभिनेत्री की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जो तीन भाषाओं में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्‍चन ने लंबे समय से एक भी सोलो हिट फिल्‍म नहीं दी। उनकी ऑल इज वेल भी बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। हालांकि, इस वर्ष प्रदर्शित अभिषेक बच्‍चन की फिल्म ‘हाउसफुल 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही थी, लेकिन यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी।