किस को ना कहेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

0
259

मुम्‍बई। आज के समय में सबसे व्‍यस्‍त अभिनेत्री कौन ? यदि आप पूछेंगे तो उत्‍तर होगा प्रियंका चोपड़ा। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ बॉलीवुड की फिल्‍में साइन करने का समय नहीं है।

बॉलीवुड निर्माता निर्देशक प्रियंका चोपड़ा की राह देख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्‍मों में दिलचस्‍पी तो दिखाई है, मगर, ‘जय गंगाजल’ के बाद किसी फिल्‍म को साइन नहीं किया। ऐसे में ख़बर है कि यशराज फिल्‍म्‍स ने प्रियंका चोपड़ा को अपनी अगली फिल्‍म में लेने का मन बनाया है।

Priyanka chopra in Quantico

सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यशराज फिल्‍म्‍स के कर्ता धर्ता आदित्‍य चोपड़ा खुद इस मामले में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं और उन्‍होंने प्रियंका चोपड़ा को फिल्‍म की पेशकश करते हुए पटकथा तक ईमेल कर दी है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा की तरफ से यशराज फिल्‍म्‍स को कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली।

सूत्रों का दावा है कि प्रियंका चोपड़ा को पटकथा मिल चुकी है और भारत आने के बाद इस मामले में वे खुलकर बात करेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को संजय लीला भंसाली सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘गुस्‍ताखियां’, बोनी कपूर ‘सिखनी’ और अभिनय दिओ एक अनाम फिल्‍म बनाना चाहते हैं। हालांकि, इन फिल्‍मों को प्रियंका चोपड़ा ने साइन नहीं किया, मगर, दिलचस्‍पी दिखा चुकी हैं।

अब देखना यह है कि प्रियंका चोपड़ा किस फिल्‍म निर्माता के साथ अपनी अगली फिल्‍म करती हैं। और किसी को ना कहती हैं।